बिहिया: बिहिया पुलिस ने तेघरा गांव से देशी शराब समेत एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Apr 16, 2024 देशी शराब समेत धंधेबाज गिरफ्तार बिहिया. बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार उक्त धंधेबाज घूम-घूमकर शराब बेच रहा था जिसे सूचना पाकर गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये धंधेबाज तेघरा गांव निवासी महेश चौधरी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.