हुज़ूर: मिसरोद में BSC की छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या, पढ़ाई के लिए दो साल पहले भोपाल आई थी छात्रा
Huzur, Bhopal | Dec 13, 2024 भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली बीएससी की छात्रा ने जहरीला पदार्थ पदार्थ खा लिया।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज नहीं हो पाए हैं। परिजन शव को बैतूल लेकर रवाना हो गए हैं। छात्रा दो साल पहले पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई थी। वह अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी।