बदायूं: उझानी की प्राचीन भूड़ वाली दरगाह पर 12, 13, 14 मई को उर्स का भव्य आयोजन, तैयारियां तेज हुईं
Budaun, Budaun | May 6, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे की प्राचीन भूड़ वाली दरगाह पर हर वर्ष की तरह इस बार भी 12, 13 और 14 मई को उर्स का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दरगाह परिसर में साफ-सफाई, रोशनी और सजावट का कार्य जोरों पर चल रहा है, ताकि बाहर से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।