बांधवगढ़: बाघ के हमले से घायल मिठाई लाल उमरिया जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती
बाघ के हमलें से घायल मिठाई लाल बैगा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु उमरिया जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जहाँ ग्राम बकेली निवासी मिठाई लाल का उपचार जारी है।घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार मिठाई लाल भैस चराने गया था।तभी पतौर रेंज के बमेरा बीट क्रमांक 190 में बाघ ने हमला कर दिया।