मल्हारगढ़: मंदसौर-मल्हारगढ़ में तेज बारिश और आंधी, पेड़ गिरा, चंद्रपुरा में जलभराव से लोग परेशान
मंदसौर और मल्हारगढ़ में सोमवार शाम तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। मल्हारगढ़ में एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं मंदसौर के वार्ड 26 चंद्रपुरा क्षेत्र में शिवरेज पाइपलाइन कार्य के कारण कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई,करीब 30 मिनट की बारिश से नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई,