ललितपुर: शादी में जा रहे तीन पहिया टैक्सी को बिरारी के पास ट्रक ने मारी टक्कर, 14 लोग घायल, 4 की हालत मरणासन्न, झाँसी में भर्ती
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरारी के पास शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे तीन पहिया टैक्सी में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बताया गया टैक्सी में सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए उक्त मामले में पीड़ित के रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया चार लोगों की हालत गंभीर है,जिन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज से झांसी रेफर किया है, जहां उपचार चल रहा है।