दाउदनगर थाना की पुलिस ने शहर के वार्ड संख्या दो बालूगंज इलाके से चोरी की एक बाइक बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है,जबकि एक युवक भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।