चाईबासा: बरकेला के पंडावीर सुदाबुरु जंगल में एक ग्रामीण को दो भालू ने हमला कर किया जख्मी , हालत चिंता जनक , एमजीएम रेफर
इस घटना के समय रमाय बोइपाई एक अन्य ग्रामीण के साथ तेंदू पता तोड़ने जंगल गया था । पता तोड़ने के दौरान झाड़ी में छिपे दो भालुओं ने अचानक रमाय बोइपाई पर हमला कर दिया । भालू को हमला करता देख दूसरा व्यक्ति शोर मचाते हुए गांव भाग गया । भालुओं ने रमाय के पेट और छाती का मांस नोच दिया और एक हाथ को चबा कर उसकी हड्डी तोड़ दिया । सदर अस्पताल में उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे जल्दबाजी में जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया गया है ।