बरेली: भिटौला नगला में मिले युवक के शव के मामले में भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता तौफिक प्रधान ने परिजनों से की मुलाकात
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के भिटौला नगला में मिले दलित युवक के शव के मामले में भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता तौफीक प्रधान ने मृतक युवक के परिजनों से मुलाकात की है, और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। तौफीक प्रधान ने प्रशासन से मांग किया कि मृतक युवक के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा मिले। पुलिस के आला अधिकारियों से भी मुलाकात की गई है।