जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन खगड़िया प्रतिबद्ध।
आज जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम वीरकर की अध्यक्षता में समाहरणालय में जन समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई।
इनमें डीसीएलआर, खगड़िया , अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया , भूमि अर्जन शाखा , राजस्व शाखा , नगर पंचायत, मानसी तथा अंचलाधिकारी, अलौली से संबंधित मामले शामिल थे।
जिलाधिकारी ने सभी मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है।
#JanSamadhan #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria #GoodGovernance #Bihar
Khagaria, Bihar | Jul 27, 2026