गोगरी: महेशखूंट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप में लदी 639 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार
खगड़िया जिले की महेशखूंट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 639 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं पिकअप को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में गोगरी एसडीपीओ ने बुधवार की शाम छह बजे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झाड़खंड से विदेशी शराब मंगवाया गया है। जो भागलपुर की तरफ से आ रहा है।