घोसी: ठिकरौर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक परिवार के तीन हुए जख्मी, पीएचसी से किया गया रेफर
ठिकरौर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दबंगों ने एक परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में तत्काल उन्हें पीएचसी घोसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।