चाईबासा: सड़क सुरक्षा समिति चाईबासा के सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए रांची में किया गया सम्मानित
सड़क सुरक्षा समिति झारखंड सरकार द्वारा शनिवार को रांची के बी एन आर चाणक्य में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सेमिनार सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने के लिए व मानव सेवा को लेकर प. सिंहभूम जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता को तथा जैतगढ़ निवासी प्रमिला पात्रों को सम्मानित किया गया।