किच्छा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर में घर के बाहर कुर्सी में बैठी एक महिला को तेज रफ्तार बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है महिला के पुत्र अजय गंगवार निवासी मन्नत गार्डन कॉलोनी ने बताया 13 दिसंबर की सुबह 11 बजे उनकी मां सावित्री देवी घर के बाहर कुर्सी पर बैठी हुई थीं.