जमशेदपुर में जैक द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 3 से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 39,643 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 10वीं के 21,301 और इंटर के 18,342 छात्र-छात्राएं हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर शनिवार को 5:00 बजे कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक को वह दंडाधिकारियों के साथ बैठक की गई।