ललितपुर: गल्ला मंडी के सामने स्थित सेनेटरी शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए के सामान का हुआ नुकसान, व्यापारी बेहोश
दरअसल पूरा मामला रविवार सुबह करीबन 11:00 बजे जुड़ा हुआ है।जहां ललितपुर शहर की गल्ला मंडी के सामने स्थित एक सैनिटरी शोरूम में लगी हुई आग पर दमकल की पांच गाड़ियों ने कई टैंकर पानी डालकर लगभग 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जहां घटना के दौरान करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।वहीं घटना के बाद से व्यापारी बेहोशी की हालत में है।