कटनी ग्रामीण: शाम ढलते ही अंधेरे में डूबा बरहटा गांव, ग्रामीण खराब ट्रांसफार्मर से जूझ रहे
कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बरहटा इन दिनों गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण जैसे ही शाम होती है, पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। दिन के समय तो ग्रामीण किसी तरह अपनी दिनचर्या पूरी कर लेते हैं, लेकिन रात कैसे कटती है, यह दर्द सिर्फ यहां के रहवासी ही समझ सकते हैं।