बेंगाबाद: सलैया-पचम्बा की जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प, निरीक्षण और सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
सलैया से पचम्बा तक के जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प, जिसके लेकर मंगलवार को 4 बजे संबंधित विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बताया गया कि लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सलैया रेलवे स्टेशन रोड की तस्वीर अब बदलने वाली है। सड़क निर्माण को लेकर आखिरकार हरी झंडी मिल गई है।