कर्वी: चित्रकूट में पेड़ से टकराकर युवती सहित दो बाइक सवार घायल, CHC से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर
चित्रकूट के सरहट मानिकपुर निवासी संतोष अपनी भांजी के साथ सोमवार शाम 5:30 बजे जारो माफी जा रहे थे। हीरो जरेडा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।