घोड़ाडोंगरी: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नपा ने ट्रेचिंग ग्राउंड, प्रधानमंत्री आवास परिसर समेत अन्य स्थानों पर किया पौधा रोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सारनी ने वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया। ट्रेचिंग ग्राउंड, प्रधानमंत्री आवास परिसर, पाकों एवं अन्य स्थानों के अलावा नगर पालिका कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों के सामने पौधारोपण किया।