घोड़ाडोंगरी: नगरपालिका परिषद सारनी में नगरपालिका,नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने ली बैठक
नगरपालिका परिषद सारनी में मंगलवार को नगरपालिका, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने नगर पालिका परिषद सारनी के कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक में कर्मचारियों की दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, समय मान वेतन देने,पदोन्नति देने समेत अन्य मांगों पर चर्चा की गई।