खरगोन में घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को आखिरकार अदालत ने सजा सुना दी है। करीब छह साल पुराने मामले में जेएमएफसी न्यायालय ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए दो-दो साल के सश्रम कारावास और पंद्रह सौ-पंद्रह सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।