भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल अस्पताल परिसर में सोमवार को मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की कुल 257 गर्भवती महिलाओं का रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण (चेकअप ) संपन्न हुआ। यह शिविर सामान्यतः प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित होता है, लेकिन इस बार 9 नवंबर को रविवार होने के कारण इस े 10 नवंबर को आयोजित किया गया।