बांधवगढ़: 30 जून की मध्यरात्रि से 1 अक्टूबर तक उमरिया में रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध
उमरिया जिले में मानसून सत्र के दौरान 30 जून 2026 की मध्यरात्रि से 1 अक्टूबर 2026 तक सभी रेत खदानों, रेत धारित नदी-नालों और घाटों में खनन कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने भारत सरकार की सस्टेनेबल सैंड माइनिंग मैनेजमेंट गाइडलाइन और भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के निर्देशों के पालन में यह आदेश जारी किया है। खनीज उतखनन बंद किया गया है ।