जयपुर सहित 14 जिलों में शिक्षक भर्ती लेवल-2 भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। 182 केंद्रों पर पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक व 560 केंद्रों पर दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक एग्जाम हुआ। वही नकल रोकने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद एंट्री दी।