लालगंज: लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनी गईं, ADM की अध्यक्षता में 59 मामलों में 1 का निस्तारण हुआ
शासन की मंशा के अनुरूप लालगंज तहसील में शनिवार दोपहर बाद 2:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। समाधान दिवस में एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। 59 मामलों में 1मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे मामलों के निस्तारण करने को कहा।