शिवाजी नगर: बागमती नदी में डूबने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, तीन सहेलियाँ बचीं
शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के नंदे नगर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नंदे नगर वार्ड 13 निवासी कृष्णा राम की पुत्री रानी कुमारी अपने चार सहेली के साथ मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। इसी दौरान तेज धूप और गर्मी के