पटेरा: अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे जगमोहन राजपूत का तिदनी में हुआ भव्य स्वागत
Patera, Damoh | Jun 30, 2026 भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत चयनित होने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर अपने गृह ग्राम तिदनी लौटे जगमोहन राजपूत का आज मंगलवार शाम 5 बजे करीब तिदनी में ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया जगमोहन के हिंडोरिया पहुँचने पर हिंडोरिया से तिदनी तक मुख्य मार्गों से स्वागत जुलूस निकाला गया,इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारत माता के जयकारों से गूंजा।