भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिला परिषद के बड़ा बाबू संतोष सिंह को 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बड़ा बाबू को दफ्तर से अरेस्ट किया गया। टीम लेकर मेदिनीनगर कार्यालय पहुंची एवं जरूरी प्रक्रिया पूरी कर दोपहर 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।