गोमिया: गोमिया में 30 हाथियों के झुंड से दहशत, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
Gumia, Bokaro | Jun 28, 2026 गोमिया के गोपो, पालू, बड़की पुन्नू और कुसुमडीह-कानीडीह क्षेत्र में 30 हाथियों का विशाल झुंड सक्रिय है।रविवार सुबह 8 बजे एक वीडियो सामने आई है।वीडियो में देखा जा रहा है कि झुंड में 2-3 गर्भवती हथिनियां होने से इनकी गति धीमी है और लंबे समय तक इलाके में रहने की आशंका है। विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भावस्था में हाथियों का व्यवहार अधिक आक्रामक हो जाता है।