करायपरसुराय: सलेमपुर: सवारियों से भरी टेंपो गड्ढे में पलटी, चार महिलाएं हुईं घायल
हिलसा अनुमंडल के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित लोकाइन नदी पुल के समीप गुरुवार को सवारी से भरी टेंपो गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार चार महिलाएं जख्मी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की पहचान मखदुमपुर पंचायत के परसापर गांव निवासी क