बहराइच: बाबागंज इलाके में साइकिल से जा रहे दो किशोरों को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में एक किशोर की मौत, दूसरा घायल
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत साइकिल से जा रहे दो किशोरो को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल है। जिसका इलाज जारी हैं। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।