सिवनी: सरकारी बिजली से चार्ज हो रहा संयुक्त कलेक्टर का इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल
Seoni, Seoni | Jun 6, 2026 जिला मुख्यालय के बीचों-बीच स्थित राजस्व कार्यालय परिसर में संयुक्त कलेक्टर के इलेक्ट्रिक वाहन को सरकारी भवन की बिजली से चार्ज किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वाहन को सार्वजनिक स्थल पर खड़ा कर चार्ज किया जा रहा था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।