मंझनपुर: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत पर शोक, चेयरमैन बीरेंद्र सरोज फौजी ने धनपरा और मुकीमपुर में परिजनों को बंधाया ढांढस
धनपरा और मुकीमपुर गांव के युवाओं की विगत दिनों हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार युवकों आकाश, साहिल, अमन एवं संजीत की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी मृतकों के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की है।