बांसवाड़ा: आनंदपुरी क्षेत्र में 25 साल से साथ रहे बुजुर्ग दंपती की बेटों ने रचाई शादी, वीडियो वायरल
आनंदपुरी थाना क्षेत्र की शेरगढ़ चौकी अंतर्गत सालिया गांव में एक अनोखा विवाह समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। सालिया गांव निवासी 60 वर्षीय रतना और 58 वर्षीय कड़वी देवी का आदिवासी समाज की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार नोतरा संपन्न कराया था।इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि दंपती के चारों बेटों ने मिलकर अपने माता-पिता का सामाजिक रीति-रिवाजों से विवाह कराया।