झालरापाटन: झालावाड़ में कल 3 घंटे बिजली कटौती, नई 11 केवी लाइन के काम से कई क्षेत्रों में आपूर्ति हुई बाधित
झालावाड़ में शनिवार,को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक तीन घंटे बिजली कटौती होगी। यह कटौती मेडिकल कॉलेज से नई 11 केवी लाइन खींचने के कार्य के कारण की जाएगी। जयपुर डिस्कॉम की ओर से शाम 4:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया इस दौरान 11 केवी न्यू मेडिकल, 11 केवी ऑल्ड मेडिकल और 11 केवी ऑल्ड दुर्गपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।