धरियावद: उत्तम सेवा फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जीव दया अभियान के तहत पुंगा तालाब में गायों के लिए चारा व खाद्य सामग्री बांटी गई
भीषण गर्मी के बीच उत्तम सेवा फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जीव दया अभियान के अंतर्गत आज भोलेनाथ गौशाला, पुंगातालाब में गोमाता के लिए चारा व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर भामाशाहों के सहयोग से लगभग 200 पूरे हरा चारा, 80 किलो अनाज एवं 30 किलो गुड़ गोशाला में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गोशाला सेवक, ग्रामीणजन एवं फाउंडेशन के सदस्य मौजूद थे।