पन्ना: पन्ना में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
Panna, Panna | Apr 17, 2026 पन्ना के पहाड़ी खेरा रोड स्थित ठाकुर बाबा मोड़ पर बीती रात दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय मजदूर जित्तू रजक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ से एक की नाजुक हालत देख रीवा रेफर किया गया है।