रामनगर: दलसराय के हरिकिशोर सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल इलाज के दौरान हुई मौत, पुत्र ने कोतवाली रामनगर में दर्ज कराया मुकदमा
रामनगर थाना अंतर्गत दल सराय निवासी हरिकिशोर सड़क दुर्घटना में 1 जून को घायल हुए थे। मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 5 जून को उनकी मृत्यु हो गई।उनके पुत्र नवीन निगम ने कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। रामनगर पुलिस आज बुधवार की शाम 5:00 बजे मामले की जांच कर रही है।