तिलौथू: करंट लगने से अनियंत्रित युवक हार्वेस्टर की चपेट में आया, दर्दनाक मौत
रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के भुंदर बिगहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुरेश महतो का पुत्र राजू कुमार बधार की ओर जा रहा था, तभी उसे अचानक बिजली का करंट लग गया। करंट के झटके से वह अनियंत्रित होकर पास में गेहूं की कटाई कर रहे हार्वेस्टर पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया