बदायूं: पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा को महिला थाना प्रभारी के रूप में एक दिवसीय नियुक्ति मिली
Budaun, Budaun | Oct 3, 2025 बदायूं के SSP डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु सोनी शर्मा पुत्री ताराचन्द्र निवासी कल्याण नगर गली नं0-5 बदायूँ, जो कि पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कॉलेज आर्य समाज बदायूँ कक्षा 10वी की छात्रा हैं, को एक दिवसीय महिला थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया।