बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा में नियुक्त प्रेक्षकों के साथ जिलाधिकारी और एसपी ने बैठक की। शनिवार की दोपहर 3 बजे आयोजित बैठक में सभी कोषांग के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 206 मतदान केंद्रों को संवेदनशील केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जिस पर सुरक्षा व्यवस्था पढ़ाई गई है।