सराय रंजन थाना क्षेत्र की अख्तियारपुर में कुएं में गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। उसकी पहचान गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है की मामा की शादी में वह अपने ननिहाल आई थी। पनकटी के दौरान यह हादसा हुआ घटना की जानकारी मिलती ही शादी का जश्न मातम में बदल गया।