बैतूल नगर: टला बड़ा हादसा: आवारा मवेशी से टकराकर गिरे बाइक सवार तीन युवक, बाल-बाल बची जान; नगर पालिका के दावों की खुली पोल
बैतूल शहर की सड़कों पर घूमते आवारा मवेशी अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। गंज थाना क्षेत्र के दिलबहार चौक पर शनिवार रात साढ़े 10 बजे एक ऐसा ही वाकया सामने आया, जहाँ मोटरसाइकिल के सामने अचानक मवेशी आ जाने से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। तेज़ रफ्तार बाइक के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और तीन युवक सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में रत