बलरामपुर: नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की
3 अप्रैल गुरुवार सुबह 10:00 बजे खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार ने कंपोजिट विद्यालय जूनियर हाई स्कूल नगर पालिका में हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। बच्चों के साथ रैली में भाग लेकर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा अध्यापिका समा खान, रोशन आरा, आमना खातून एवं स्वयंसेवक प्राची ने अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।