अनूपगढ़: सिंह सभा गुरुद्वारे में मनाया गया गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व
सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव महाराज जी का 556वां प्रकाश पर्व सिंह सभा गुरुद्वारे में अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से आज बुधवार शाम 7:30 बजे गुरुद्वारे को इलेट्रॉनिक लड़ियों से सजाया गया।खालसा सेवा ग्रुप की तरफ से सेवाएं दी गई। रागी जत्थों ने मधुर गुरबाणी कीर्तन कर गुरु नानकदेव जी के उपदेशों के बारे में बताया।