पीपलदा: डुंगरली गांव में खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Mar 17, 2025 जिले के इटावा थाना इलाके के डुंगरली गांव में खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय बिजली के करंट लगने से अधेड़ की सोमवार दोपहर 2 बजे मोत हो गयी। इटावा पुलिस के अनुसार डुंगरली गांव निवासी रामनिवास मीणा खेत पर फसल में पानी देने के लिए ट्यूबवेल की मोटर चालू करने लगा उसी समय करंट लगने से वह अचेत हो गया।परिजन उसे इटावा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाये।