पीपलदा: इटावा कस्बे में महाविद्यालय के नवीन भवन को शुरू करवाने की मांग को लेकर छात्रों ने अंबेडकर सर्किल पर किया प्रदर्शन
Pipalda, Kota | Mar 17, 2025 जिले के इटावा कस्बे में सोमवार को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय भवन के नये भवन को शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। छात्र नेता अनिल पंकज ने बताया की छात्रों को वर्तमान में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया गया जब नवम्बर माह में नए भवन की शुरुआत की बात कही थी परन्तु कुछ नही हुआ।