पीपलदा: अयाना क्षेत्र के पीपल्दा खुर्द गांव में पत्नी को नहीं भेजने से खफा जवाई ने ससुर पर किया हमला, घायल, पुलिस जुटी जांच में
Pipalda, Kota | Mar 15, 2025 जिले के अयाना थाना क्षेत्र में पत्नी को साथ नहीं भेजने को लेकर नाराज दामाद ने अपने ससुर पर रविवार शाम 4 बजे लकड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल ससुर केदार लाल पुत्र किशन लाल बैरवा निवासी पीपल्दा खुर्द ने बताया कि वह घर पर बैठा था कि उसका दामाद अशोक बैरवा निवासी रणमल बम्बुलिया आया और झगड़ा करते हुए लकड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।