सीतापुर: मधवापुर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोग हुए घायल
जनपद की रामकोट थाना क्षेत्र के मधवापुर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे दुर्घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए एड्रेस से सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का उपचार जारी है।